भरतपुर। बयाना पुलिस ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चार साल से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्ष 2021 में पुलिस चौकी घेराव और पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले में वांछित थे। पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद के निर्देश पर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को उनके गांव से दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र के खींव का पुरा निवासी सुदेश जाट (32) और उसके छोटे भाई योजन जाट (30) के रूप में हुई है। दोनों भाइयों पर पुलिस ने 8-8 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये दोनों वर्ष 2021 से लगातार फरारी काट रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलते रहे।

थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2021 में कलसाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक गुट ने आक्रोश में आकर कलसाड़ा पुलिस चौकी का घेराव कर तत्कालीन चौकी प्रभारी महेश चंद और अन्य पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी। इस घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सुदेश और योजन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बयाना थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर, डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार और उनकी टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर दोनों भाइयों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में बयाना थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम के कांस्टेबल दशरथ सिंह, जितेंद्र, अभिमन्यु, हरिओम, महेश, दिनेश, देवेंद्र, सतीश, पवन कुमार और भगवान सिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह गिरफ्तारी न केवल पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि चार साल पुराने एक संवेदनशील मामले में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की सख्त और सक्रिय छवि भी और मजबूत हुई है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story