बयाना से 8 जुलाई को श्री अमरनाथ यात्रा (बालटाल मार्ग), श्री वैष्णो देवी, शिव खोरी तथा हिमाचल प्रदेश स्थित नौ देवियों के पवित्र दर्शन के लिए रवाना हुआ आठ सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था 17 जुलाई को सकुशल बयाना लौट आया। श्रद्धालुओं के लौटने पर बयाना रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं में श्री जीवाराम शर्मा, आशा देवी, पंकज, रमाकांत शर्मा, सतीश शर्मा, बालेश शर्मा, ताराचंद एवं मंजूलता शर्मा शामिल रहे। सभी श्रद्धालुओं ने निर्धारित यात्रा के दौरान श्री अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिव खोरी तथा हिमाचल प्रदेश स्थित नौ देवियों के पवित्र दर्शन किए।

बयाना रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के आगमन पर शिव कुमार शर्मा, तपेश शर्मा, मनोज गोयल एवं युधिष्ठिर शर्मा ने सभी यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान परिजन और शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे उत्साह का माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी पूरी यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफल रही। उन्होंने बाबा अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिव खोरी तथा हिमाचल प्रदेश स्थित नौ देवियों के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व शांति की कामना की। श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी और उनके स्वागत के साथ धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Updated On
Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story