बयाना में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा में गिरिजा चिल्ड्रंस अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र पराग सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

रिपोर्ट - देवीसिंह प्रजापत बयाना 7877668534, 8005971868

बयाना के वेयर हाउस रोड स्थित गिरिजा चिल्ड्रंस अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र पराग सैनी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्राचार्य रेणु मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

गायत्री शक्ति पीठ बयाना के निर्भय सिंह गुर्जर के अनुसार इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, इतिहास, धर्म और राष्ट्रीय गौरव का प्रचार-प्रसार करना है। सत्र 2025-26 में उत्तर भारत में आयोजित इस परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें पराग सैनी ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों और विद्यालय, बल्कि पूरे बयाना तहसील को गौरवान्वित किया।

पराग सैनी के पिता भगवान सैनी व्यवसायी हैं, जबकि उनके दादा एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पराग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया, जिन्होंने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के विषय में गहराई से जानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को सभी धर्मों के श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाकर संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इस उपलब्धि पर पराग सैनी को इकलाई व तमगा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान समारोह में नरेश शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, प्रवीण गोयल, अरविंद दुबे, हेमन्त, अक्षत, अमित, लवी, किरण, पूजा, रेखा, मधु, रोशनी, काजल और सलोनी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा और संस्कारों के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी प्रतीक बनकर उभरी है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story