बयाना के निवासी एवं हाल में कोटा में एसआई पोस्ट पर एसपी ऑफिस में रहकर ग्रामीण एरिया का निरीक्षण कर रहे नरेश शर्मा को आज पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर (CI) के पद पर पदोन्नत किया गया है।


परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा सम्मान

  • नरेश शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा के पदोन्नति होने पर उनके मिलने वाले एवं परिजनों ने माला-साफा पहनाया।
  • मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
  • घर पहुँचने पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया, जहाँ सभी ने उनका मुँह मीठा कराया।

गोवर्धन परिक्रमा के दौरान मिली खुशखबरी

नरेश शर्मा ने बताया कि कल वो गिर्राज महाराज गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे थे, तभी उन्हें परिक्रमा करते वक्त मोबाइल फोन पर मैसेज मिला की उनका प्रमोशन हो गया है। उन्होंने श्रद्धा भाव से परिक्रमा पूर्ण कर गोवर्धन महाराज का खूब-खूब आभार व्यक्त किया और इस बात की सूचना मोबाइल फोन द्वारा अपने परिवार और निकटतम लोगों को दी।


कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

पदोन्नति के पश्चात उन्होंने अपने माता-पिता एवं सभी बुजुर्गों के चरणों को छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

"मैं अपनी नौकरी हमेशा पूर्ण लग्न एवं ईमानदारी पूर्वक करूँगा एवं हमेशा न्याय संगत कार्य करता रहूँगा।"

नरेश शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा और अपनों के आशीर्वाद को दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story