बयाना में एलपीजी गैस सप्लाई सामान्य, लंबी कतारों से उपभोक्ताओं को मिली राहत
बयाना के दमदमा रोड स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर की किल्लत खत्म, ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी सेवा सुचारू होने से स्थिति नियंत्रण में।

भरतपुर के बयाना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बहाल होने के बाद गैस एजेंसी के गोदाम पर कतारें समाप्त हुईं और अब उपभोक्ताओं को घर पर ही सिलेंडर मिल रहे हैं।
बयाना में सरकारी आंकड़ों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया गया है, जिससे बयाना में हालात अब सामान्य नजर आ रहे हैं। दमदमा रोड स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर हर रोज सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगना लगभग बंद हो चुकी हैं। सिलेंडर सप्लाई अब प्रारंभ कर दी गई है और ऑनलाइन बुकिंग भी अब निरंतर की जा रही है।
स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में
स्थिति अब काबू में बताई जा रही है। जबकि कुछ दिनों पहले स्थिति यह थी कि उपभोक्ताओं को पहले एजेंसी कार्यालय में रसीद के लिए लाइन में लगना पड़ता था और फिर गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए अलग कतार में खड़ा होना पड़ता था, जबकि अब ऐसी कोई भी स्थिति नहीं बताई गई है।
उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस
वहीं, होकर कुंजी ने बताया कि "अब स्थिति सामान्य है, बयाना गैस एजेंसी पर समय पर बुकिंग की जा रही है और होम डिलीवरी भी समय पर ही दी जा रही है।" कुछ समय की गैस की किल्लत से मारामारी से अब राहत मिल गई है और इस से उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
