बयाना। कस्बे के मुर्रकी स्थित कृष्ण वृद्ध आश्रम में नगरपालिका मंडल की चेयरमैन उषा अग्रवाल सहित सभी 35 पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आश्रम प्रबंधन की ओर से सभी पार्षदों को राधे-राधे नाम लिखे दुपट्टे पहनाकर तथा स्मृति चिह्न के रूप में शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका चेयरमैन उषा अग्रवाल ने कहा कि कृष्ण वृद्ध आश्रम में नगरपालिका के सभी पार्षदों का सम्मान होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश में वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। यदि परिवारों में युवा अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और देखभाल करें तो वृद्धाश्रमों की आवश्यकता काफी हद तक कम हो सकती है।

उषा अग्रवाल ने कहा कि बुढ़ापा बचपन के दोबारा लौटने जैसा होता है। जिस तरह माता-पिता बचपन में बच्चों की छोटी-बड़ी जिद पूरी करते हैं और उनका पालन-पोषण करते हैं, उसी तरह वृद्धावस्था में बच्चों का भी दायित्व है कि वे अपने माता-पिता की भावनाओं और जरूरतों को समझें। किसी बुजुर्ग के जिद करने या किसी बात पर नाराज होने के कारण उन्हें घर से बाहर करना उचित नहीं है।

चेयरमैन ने कहा कि वृद्धाश्रम की व्यवस्था मुख्य रूप से उन बुजुर्गों के लिए होनी चाहिए जो वास्तव में लावारिस, असहाय या बेसहारा हैं। परिवार में बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन मिलना समाज की जिम्मेदारी है।

आश्रम के कार्यवाहक राधेश्याम शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी पार्षदों से कृष्ण वृद्ध आश्रम के संचालन में सहयोग करने तथा आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्रम की गतिविधियों और बुजुर्गों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।

समारोह के दौरान पार्षदों और आश्रम प्रबंधन के बीच बुजुर्गों की सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन शुद्धाहार के साथ हुआ।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story