बयाना में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक रविवार को पंचायत समिति चौराहा स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक प्रखंड मंत्री अनूप भारद्वाज के सानिध्य में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बयाना नगर के मंदिरों में धर्म ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए नंदकिशोर लखेरा को कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के तहत बयाना नगर के विभिन्न मंदिरों पर धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। जिन मंदिरों पर वर्तमान में ध्वजा नहीं है, वहां नई ध्वजा लगाई जाएगी। वहीं, जिन मंदिरों की ध्वजाएं पुरानी या जीर्ण हो चुकी हैं, उन्हें बदलकर नई ध्वजा स्थापित की जाएगी।

कार्यक्रम प्रमुख नंदकिशोर लखेरा ने सभी सनातनी समाज के लोगों से कार्यक्रम में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बजरंग दल संयोजक विशाल उपाध्याय, मनीष गोयल, पंकज खत्री, मयंक मखीजा, डब्बू शर्मा, मदन मोहन, रवि सोनी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन्माष्टमी को लेकर बयाना नगर के मंदिरों में धर्म ध्वजारोहण की तैयारियों को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की जिम्मेदारियां और रूपरेखा तय की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story