बयाना क्षेत्र में बीती रात आए तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कंजौली, माडापुरा, खिन्नी नगला, मंडौली, दीवान नगला, दाहिना गांव और नगला बंजारा समेत कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

शनिवार को बयाना विधायक ऋतु बनावत ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया, जहां कई जगह गेहूं की कटी हुई फसल खेतों में ही बर्बाद पड़ी मिली। तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण सब्जी की फसल—टमाटर, भिंडी, करेला और बैंगन—को भी भारी नुकसान हुआ है।





किसानों की मांग और सरकारी कार्यवाही

किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। दौरे के दौरान रुदावल तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी भी मौके पर मौजूद रहे और नुकसान का आंकलन किया। प्रशासन अब प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की तैयारी में जुटा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story