बयाना: खेत पर काम करते समय युवती को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
बयाना के नदी गांव में घास काटते समय युवती को सांप ने डंसा। समय पर अस्पताल पहुंचने से जान बची, चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।

बयाना के उपजिला अस्पताल में बेड पर बैठी युवती और साथ में खड़े डॉक्टर और परिजन।
बयाना। क्षेत्र के नदी गांव में खेत पर पशुओं के लिए चारा काटते समय 22 वर्षीय युवती को एक विषैले सर्प ने डंस लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे बयाना उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों से युवती की जान बच सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी गांव निवासी बलराम कुशवाह की 22 वर्षीय पुत्री दुर्गा वती अपने खेत पर पशुओं के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसे पैर में किसी विषैले जीव के डंसने का आभास हुआ और उसने दर्द के कारण हो-हल्ला मचाया। युवती की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुर्गा वती अचेत हो चुकी थी।
गंभीर अवस्था में परिजनों ने युवती को निजी वाहन से बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तैनात प्रभारी डॉ. जोगेन्दर गुर्जर की देखरेख में चिकित्सा टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के लगभग एक घंटे के निरंतर प्रयास के बाद युवती को होश आ गया। वर्तमान में युवती का इलाज जारी है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। समय पर अस्पताल पहुंचने और चिकित्सा टीम की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
