बयाना में अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार से निकले दिव्य ज्योति कलश रथ का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वैर रोड स्थित अखिल भारतीय विश्व गायत्री शक्तिपीठ और शहर के प्रसिद्ध भीतरबाड़ी स्थित उषा मंदिर में दिव्य ज्योति कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक जागरण, सद्भावना और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

सबसे पहले दिव्य ज्योति कलश रथ वैर रोड स्थित अखिल भारतीय विश्व गायत्री शक्तिपीठ पहुंचा। यहां गायत्री परिवार बयाना के कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ में स्थापित दिव्य ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर शक्तिपीठ को फूल-मालाओं और दीपों से सजाया गया था।

कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों, आदर्शों और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव का संदेश मनुष्य में देवत्व का जागरण करने, नैतिक मूल्यों की स्थापना करने तथा समाज में सद्भावना, संस्कार और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का है।

गुरुदेव के संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया गया कि छोटे-छोटे सद्विचारों और सत्कर्मों से परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र खटाना ने बताया कि गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक आध्यात्मिक जागरण और सकारात्मक सोच का संदेश पहुंचाना है। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव और माताजी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

शक्तिपीठ पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम करीब 7 बजे दिव्य ज्योति कलश रथ शहर के प्रसिद्ध भीतरबाड़ी स्थित उषा मंदिर पहुंचा। यहां शहरवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ दिव्य ज्योति कलश का पूजन किया तथा दीपदान किया। मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी से आकर्षक दृश्य बना रहा।

हरिद्वार से रथ के साथ आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने उषा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किए और प्रेरणादायक प्रवचन दिए। प्रवचनों के दौरान जीवन में गायत्री मंत्र की महत्ता, नारी सशक्तिकरण और व्यसन मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन-कीर्तन, पूजन और दीपदान के बीच मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर सुरेश पाराशर, नरेन्द्र जोशी, जगन्नाथ शर्मा, कीर्तिराम शर्मा, निर्भय सिंह मावई, श्रीमोहन शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, गजानन्द कुमार, प्रदीप शर्मा, कैप्टन कप्तान सिंह खटाना, रेनू मिश्रा, कैलाश रावत, सुरेन्द्र खटाना, हैप्पी डोई और राजेन्द्र शर्मा सहित गायत्री परिवार बयाना के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दिव्य ज्योति कलश रथ के स्वागत और पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों, नारी सशक्तिकरण और व्यसन मुक्त समाज के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story