बयाना में 14 घरों में बिजली चोरी का खुलासा, एसी चलाने के लिए अवैध लाइनें, 4 लाख का हर्जाना
बयाना में विद्युत विभाग के विशेष अभियान में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अवैध सर्विस लाइन और डायरेक्ट जम्पर से एसी चलाने पर करीब 4 लाख का हर्जाना लगाया गया।

तस्वीर में बयाना में बिजली विभाग की टीम भीरतवाड़ी क्षेत्र में अवैध सर्विस लाइन और डायरेक्ट जम्पर की जांच करती हुई।
बयाना शहर में विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सिटी जेईएन पूजा व्यास के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने भीरतवाड़ी, जानकी पुरम और देवनारायण कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए कई उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से समानांतर सर्विस लाइन और डायरेक्ट जम्पर लगाकर बिजली उपयोग किए जाने का खुलासा किया।
जांच के दौरान अधिकांश घरों में एयर कंडीशनर (एसी) संचालित पाए गए। विभाग के अनुसार संबंधित उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे शहर में वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी।
अभियान के दौरान कुल 14 मामलों में बिजली चोरी दर्ज की गई। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल लगभग 4 लाख रुपये का हर्जाना निर्धारित किया है और सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने तथा बिजली चोरी जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
