बयाना में अपराध रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। बैठक में बढ़ते अपराध, अतिक्रमण, मनचलों के खिलाफ कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों और कॉलोनियों में शराब पीने वालों पर कार्रवाई, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।

बयाना कोतवाली थाना परिसर में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीओ देवेन्द्र, थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समाजसेवियों, व्यापारियों और शहर के विभिन्न लोगों ने भी बैठक में भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के सामने रखे।

बैठक के दौरान शहर में बढ़ते अपराध के साथ यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा शहर में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने पर भी चर्चा हुई।

पुलिस अधिकारियों ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि शहर में कहीं भी आपराधिक गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बाजार में कोई व्यक्ति उत्पात या बदमाशी करता है तो इसकी जानकारी भी पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में पुलिस के साथ आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। सीएलजी बैठक के जरिए पुलिस ने शहर की समस्याओं को लेकर लोगों से सुझाव लिए और अपराध रोकथाम के साथ बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story