बयाना: ब्राइटलैंड स्कूल की 26वीं खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ
भाजपा महामंत्री नीरज सारस्वत ने रेलवे फील्ड में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, 10 फरवरी को विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे जाएंगे।

बयाना के रेलवे फील्ड में आयोजित ब्राइटलैंड स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथि, विद्यालय प्रबंधन और प्रतिभागी छात्र-छात्राएं।
बयाना - कस्बे के निजी विद्यालय ब्राइटलैंड पब्लिक इंग्लिश स्कूल के चल रही 2-दिवसीय 26 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा शहर मंडल बयाना के महामंत्री नीरज सारस्वत द्वारा कस्बे की रेलवे फील्ड में किया गया। फीता काटकर उद्घाटन किया गया, वहीं मुख्य अतिथि पूनम शर्मा रही।
आयोजित खेल गतिविधियाँ एवं सहभागिता
खेलकूद प्रतियोगिता में निम्नलिखित खेलों को खिलाया गया:
- खो-खो, कबड्डी और कुस्ती
- लम्बी दौड़, लम्बी कूद और रस्सी कूद
- क्रिकेट आदि
जिसमें कक्षा प्रथम से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं खेल देख रहे छात्र-छात्राओं ने खेलों में भाग ले रहे बच्चों का तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।
इनाम वितरण की घोषणा
प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि:
"इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का इनाम वितरण 10 फरवरी को किया जाएगा।"
10 जनवरी को भी कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार गतिविधियों का आयोजन और प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।
उपस्थिति एवं गणमान्य जन
इस अवसर पर निम्नलिखित मौजूद रहे:
- विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार, महावीर सिंह, शोभा शर्मा
- राकेश, वंदना शर्मा, सोनिया, योगेश सारस्वत
- नेहा शर्मा, प्रन्यास, जवाहर, भावना शर्मा, यशीका, गायु
- समस्त बालक-बालिका एवं उनके परिजन

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
