बयाना कस्बे के निजी विद्यालय ब्राइटलैंड पब्लिक इंग्लिश स्कूल में आज 26वीं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्कूल शिक्षा परिवार के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह ने रिविन काटकर किया, वहीं मुख्य अतिथि पूनम शर्मा रही।

विज्ञान मेले का मुख्य आकर्षण

विज्ञान मेला में 6 से 8 तक बाल वैज्ञानिकों ने 50 से अधिक मॉडल का प्रदर्शन किया। इन नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

  • भूकम्प से सावधान करने का मॉडल
  • ड्रिप सिस्टम से खेती
  • ISRO (इसरो)
  • पानी का संग्रहण
  • ज्वालामुखी फटना
  • ब्लड प्रेसर निमंत्रण की मशीन
  • पवन चक्की
  • इमामिका प्रदर्शन

आदि लगभग 50 विज्ञान सम्बन्धी मॉडल बनाकर बाल वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई।

सम्मान और प्रोत्साहन

देखने वालों ने बच्चों को ढेर सारी बधाइयां देते हुए "बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे चलकर देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।"

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर निम्नलिखित लोग मौजूद रहे:

  • नीरज सारस्वत (विद्यालय प्रबंधक)
  • महावीर सिंह
  • पूनम शर्मा (मुख्य अतिथि)
  • शोभा शर्मा
  • राकेश
  • वंदना शर्मा
  • सोनिया
  • योगेश सारस्वत
  • नेहा शर्मा
  • प्रन्यास
  • जवाहर
  • भावना शर्मा
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story