बयाना क्षेत्र में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नैपकिन वितरण के अतिरिक्त कार्य को वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी के रीडर दीपक मित्तल को सौंपा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से नैपकिन वितरण का कार्य महिला अधिकारिता विभाग को दिए जाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी SSO ID नहीं खुल रही है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पहले से ही पोषण ट्रैकर, ऑनलाइन कार्य, औपचारिक शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां, पोषाहार वितरण, फेस मैच, बच्चों का वजन एवं लंबाई सर्वे सहित अनेक जिम्मेदारियां उनके पास हैं। इसके बावजूद उन्हें नैपकिन वितरण का अतिरिक्त कार्य सौंप दिया गया है, जबकि यह कार्य महिला अधिकारिता विभाग का है और प्रत्येक ग्राम पंचायत में विभाग की साथिन कार्यरत हैं, ऐसे में यह कार्य उन्हीं से कराया जाना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि उनका मानदेय पिछले छह माह से लंबित है। उन्होंने समय पर मानदेय जारी करने की मांग करते हुए कहा कि भुगतान समय पर मिलने से वे अपने विभागीय कार्य अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में विजयलक्ष्मी विमलोदन, सीमा देवी (परियोजना बयाना), भगवान देई, मधु शर्मा, विमला, साधना, मीना, सोनम, वीरवती, नीलम, रचना कुमारी, कीर्ति शर्मा सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि उनसे केवल महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित कार्य ही लिए जाएं तथा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story