बयाना: अंबेडकर जयंती पर 500 बाइकों की रैली, शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
राजस्थान के बयाना में अंबेडकर युवा संघ ने निकाली विशाल बाइक रैली, सेंड मन्दिर पार्क में समाजसेवियों और प्रतिभावान छात्रों का किया गया भव्य सम्मान।

बयाना के लाल दरवाजा चौक से शुरू हुई बाइक रैली में शामिल युवा बाबा साहेब के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए।
बयाना में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह अंबेडकर युवा संघ के नेतृत्व में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।
लाल दरवाजा चौक से गांधी चौक तक गूंजे जय भीम के नारे
रैली लाल दरवाजा चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें पुरानी सब्जी मंडी चौराहा, गुरुद्वारा रोड, शिवगंज मंडी रोड, सूपा मार्केट, सुभाष चौक, बजरिया, बस स्टैंड रोड, बिजली घर, पंचायत समिति और कचहरी रोड जैसे प्रमुख स्थान शामिल रहे। रैली में करीब 500 बाइकों पर सवार एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। डीजे बैंड की धुनों पर युवा पूरे जोश के साथ "जय भीम" के नारे लगाते नजर आए। शहरवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सवमय बन गया। रैली का समापन गांधी चौक स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ, जहां सभी ने डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकता का संकल्प
दोपहर को सेंड मन्दिर पार्क बयाना चुंगी पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां सभी गांवों से आई प्रतिभाओं एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं का माला साफा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं और समाज के लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने "सामाजिक समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।" सुबह रैली में समाजसेवी, छात्र, विभिन्न युवा संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए।
शाम को निकलेगी भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा
शाम 4 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। युवाओं ने शहर में घूमकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
