राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ के 5 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में जल एवं सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट के लिए डीग के छात्रों को बंगलूरू में हवाई यात्रा और नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

बंगलूरू के अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में आयोजित विप्रो अर्थियन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ के छात्र और मार्गदर्शक शिक्षक।
डीग, 3 फरवरी: सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सी.ई.ई.) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम में विप्रो फाउंडेशन के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ के 5 बच्चे एवं शिक्षक को आज बंगलूरू में सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्हें 28 जनवरी को सीईई एवं विप्रो के सहयोग से निः शुल्क हवाई यात्रा प्राप्त हुई।
प्रोजेक्ट और चयन प्रक्रिया
- शिक्षक साहबसिंह की देखरेख में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सुधा, शालू, कृष्णा, संध्या कुमारी और देवेश ने "जल एवं सस्टेनेबिलिटी" विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी।
- यह रिपोर्ट सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एजुकेशन जयपुर को भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय भरतपुर के द्वारा भेजी गई थी।
- जहाँ से इसे राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन हेतु बेंगलुरू भेजा गया और इसके पश्चात इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया।
बंगलूरू में आयोजित भव्य सम्मान समारोह
मार्गदर्शक शिक्षक व पांच बच्चों को विप्रो फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह एवं कार्यशाला कार्यक्रम 28 से 31 जनवरी 2026 के बीच अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बंगलूरू में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आज अजीम प्रेम जी फाउण्डेशन के सीईओ अनुराग बेहर और विप्रो के सस्टेनेबिलिटी और ESG के ग्लोबल हेड और विप्रो फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी पी. एस. नारायण की मौजूदगी में प्रमाण पत्र, पर्यावरण संरक्षण किट के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही बच्चों के लिए निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं:
- स्टोरी टेलिंग और पपेट मेकिंग जैसी विभिन्न कार्यशालाएं।
- बेंगलुरु भ्रमण और नेचर स्कूल देखने का अवसर।
- बंगलूरू जाने-आने का संपूर्ण हवाई यात्रा खर्च विप्रो फाउंडेशन द्वारा वहन किया गया।
- विद्यालय को 50 हजार रुपये की धनराशि व शिक्षक और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण किट उपहार में प्रदान की गई।
राजस्थान का गौरव: एकमात्र विद्यालय
"राजस्थान में यह सम्मान प्राप्त करने वाला एक मात्र विद्यालय बरौली चौथ है।"
शिक्षक साहबसिंह ने बताया कि: "पूरे देश से लगभग दो हजार प्रोजेक्ट में से राष्ट्रीय स्तर पर 25 प्रोजेक्ट का चयन हुआ। चयन के द्वारा बच्चो को हवाई मार्ग से यात्रा उनके लिए गर्व का पल है।"
बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वाले गणमान्य व्यक्ति
विद्यालय व बच्चों की इस उपलब्धि पर निम्नलिखित पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बधाई दी:
- प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं स्काउट गाइड: प्रियंका सिनसिनवार (जयपुर), गिर्राज प्रसाद गर्ग, देवेंद्र मीणा (स्काउट सीओ), कल्पना (गाइड सी ओ)।
- विद्यालय स्टाफ: प्रधानाचार्य रणधीर सिंह, उपप्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, व्याख्याता शीशराम, कुलदीप, बृजेश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक प्रेम सिंह, मनोज शर्मा, प्रिया शर्मा, सतवीर, सीमा जाटव, अशोक कुमार गोयल, मनोज मैडम, मंत्रालय कर्मचारी देवेंद्र बाबू जी।
- ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति: सरपंच पति जय सिंह, बनैय सिंह, बालवीर (भूतपूर्व प्रिंसिपल), निरंजन सिंह (भूतपूर्व प्रिंसिपल), अतर सिंह हवलदार, खजान सिंह, लालाराम अध्यापक।
सभी ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
