साहित्यकार बांके बिहारी शर्मा को भव्या फाउंडेशन ने ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड से नवाजा
ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में एडवोकेट राजीव कुमार रंजन ने साहित्य और समाज सेवा के लिए बांके बिहारी शर्मा को किया सम्मानित, दिव्यांग बच्चों ने दी प्रस्तुतियां।

जयपुर के ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित भव्या फाउंडेशन के कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार और समाजसेवी बांके बिहारी शर्मा को ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड प्रदान करते अतिथि।
भुसावर। भव्या फाउंडेशन द्वारा ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित भव्य समारोह में प्रमुख साहित्यकार बांके बिहारी शर्मा को 'ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा सामाजिक कार्य एवं सटीक लेखन कार्य में अपनी पहचान बनाने वाले प्रमुख साहित्यकार बांके बिहारी शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 'ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली उच्चतम न्यायालय के जाने माने एडवोकेट राजीव कुमार रंजन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस समारोह में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, साहित्य, लेखन आदि में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह और पुस्तक भेंट
फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में श्री बांके बिहारी शर्मा (समाज सेवी, लेखक) को उनकी लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में की गई सेवाओं के लिए 'ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'ब्रह्म समाज में हरित ऋषि का अवतरण' पुस्तक को भी मुख्य अतिथि सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को भेंट की गई। कार्यक्रम में आकर्षण का प्रमुख केंद्र दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मोहित करना रहा।
प्रेरणा और सामाजिक सरोकार
भव्या फाउंडेशन की निदेशक निशा माथुर ने बताया कि यह आयोजन समाज में जरूरतमंद बच्चों को मंच उपलब्ध करवाने के साथ समाज में विशिष्टता के साथ अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी, साहित्यकार, लेखक, कवि आदि को सम्मानित करने के लिए किया जाता है। उसी क्रम में बांके बिहारी शर्मा के द्वारा जो सामाजिक कार्य में अपने योगदान से समाज के हित में कार्य किए जा रहे हैं एवं अपनी लेखनी से सटीक लेखन कार्य किया जाता है तथा युवा पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले बांके बिहारी शर्मा को भव्या फाउंडेशन की चयन कमेटी द्वारा चयन किया गया है।
शुभकामनाओं का सिलसिला
बांके बिहारी को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। दा इंडियन फाउंडेशन से गणेश दत्त शर्मा एवं श्रीमती रश्मि शर्मा ने श्रीफल, गुलदस्ता तथा शाल ओढ़ाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी। गांधीवादी विचारक एवं समाज सेवी भूपेंद्र आर्य ने दूरभाष द्वारा शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई प्रदान की तथा शर्मा जी के द्वारा अपने जीवन के अनुभवों से समाज को प्रेरणा देने पर आभार प्रकट किया। साथ ही, गरिमामय समारोह में सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि "ज्ञान का प्रसार होना चाहिए और पुस्तकें इसके लिए वर्तमान दौर में भी प्रासंगिक हैं। बच्चों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। इसके लिए शर्मा जी जैसे अनुभवी लेखकों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।"
विशिष्ट अतिथियों के विचार
बांके बिहारी शर्मा का विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई तथा शर्मा जी द्वारा लिखित पुस्तक के बारे में अपने विचारों से अनुगृहित किया गया। राष्ट्रीय जनादेश प्रमोशन काउंसिल के संस्थापक रमेश चंद्र बौहरा द्वारा दूरभाष के माध्यम से शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की गई तथा अपने उद्बोधन में कहा कि "शर्मा जी के विचारों को अपने जीवन में भी हमें भी अनुसरण करना चाहिए जिससे समाज, परिवार तथा राष्ट्र में भाईचारा, सद्भावना कायम रहे।" शर्मा को ऑल इंडिया हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब चंद, श्याम शर्मा, बृजमोहन शर्मा उज्जैन, एडवोकेट संजीव गुजरात सहित कई लोगों ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
