वैर-भुसावर विधानसभा क्षेत्र के बंध का नगला स्थित बन्देश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

मलमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर समस्त बौहरा परिवार एवं परमपिता परमात्मा की कृपा से संरक्षक रतनलाल बौहरा और ब्रह्मा देवी के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून से 11 जून तक प्रतिदिन आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कथा का वाचन जयपुर से पधारीं नीम करौरी बाबा की शरणागत भक्त एवं बाल ब्रह्मचारिणी कथा वाचिका डॉ. कृष्णा पाठक द्वारा किया गया।

कथा के अंतिम दिन डॉ. कृष्णा पाठक ने कृष्ण-सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित को तक्षक नाग के दंश से पूर्व प्राप्त मोक्ष तथा भागवत विदाई के मार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। इन प्रसंगों को सुनकर पांडाल में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरा वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो उठा।

अपने प्रवचन में डॉ. कृष्णा पाठक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात कल्पवृक्ष के समान है, जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्त होने का मार्ग प्राप्त करता है। उन्होंने भागवत श्रवण के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

सात दिवसीय कथा महोत्सव की पूर्णता के उपरांत मुख्य यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ भंडारा देर शाम तक निरंतर चलता रहा। श्रद्धालुओं को पुआ और सब्जी की प्रसादी वितरित की गई।

आयोजन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने सेवा कार्यों और व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। श्रद्धालुओं के अनुशासित सहभाग और सामूहिक सेवा भावना ने इस धार्मिक आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया। कथा, हवन और महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story