भुसावर। विधायक बहादुर सिंह कोली ने राजस्थान विधानसभा में हलैना और खेडली मोड पर फ्लाईओवर बनावाने को लेकर प्रस्ताव रखा। विधायक बहादुर कोली ने सदन को अवगत करवाया कि विधान सभा क्षेत्र वैर से गुजरने वाले आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर हलैना तथा खेरली मोड़ पर पुलिया के अभाव में प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती हैं।

हलैना में आबादी के बीच हाईवे बना खतरा

विधायक ने बताया कि "हलैना कस्बा की आबादी हाईवे के दोनों तरफ होने के कारण नागरिकों को दिन में कई बार आवश्यक कार्यों से हाईवे को क्रॉस करके जाना पड़ता है जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है।" हलैना से नदबई एवं कुम्हेर की तरफ जाने वाले वाहन भी यहीं से गुजरते हैं। इस राजमार्ग पर फ्लाई ओवर नहीं होने के कारण भारी तथा यात्री वाहन तेज गति से सड़क पर चलते हैं जिससे कई बार लोगों को अपनी जिन्दगी से इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

खेड़ली मोड़ पर यात्रियों की सुरक्षा का संकट

इसी प्रकार खेडली मोड़ चौराहे पर भी यही हालात बने हुए हैं। विधायक कोली के अनुसार भरतपुर की तरफ से आने वाले वाहनों से उतरने वाले यात्रीयों को सड़क क्रॉस करके खेड़ली की तरफ दूसरा साधन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है। फ्लाईओवर के अभाव में यात्री जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए विधायक ने सरकार से जल्द निर्माण का आग्रह किया है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story