आजाद समाज पार्टी: उमेश चौधरी को वैर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया
भरतपुर जिलाध्यक्ष ने की नियुक्ति की पुष्टि, राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार संगठनात्मक ढांचे को किया गया सुदृढ़।

भुसावर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम राजस्थान के पदाधिकारियों ने अपनी कार्यकरणी का विस्तार करते हुए भुसावर के गांव नयागांव खालसा निवासी उमेश चौधरी को वैर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी को क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा
भरतपुर जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पार्षद ने जारी किए गए पत्र में बताया है कि "राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी, प्रदेश प्रभारी सत्यपाल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल की सहमति से उमेश चौधरी को विधानसभा वैर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।" इस महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति के बाद से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उमेश चौधरी को वैर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
