भरतपुर। अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव कोमल सागर ने जयपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान कोमल सागर के साथ राजस्थान प्रदेश महासचिव व कार्यालय प्रभारी पवन ठाकुर, डीग जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर, डीग जिला महासचिव सौरव महावर तथा जिला कोषाध्यक्ष रानू शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनावों की रणनीति मुख्य केंद्र रही। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पवन ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष आमजन की ज्वलंत समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिछले एक वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान न होने का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र पेंशन बहाली की मांग की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के दौरान कोमल सागर ने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और अशोक गहलोत के नेतृत्व में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस शिष्टाचार भेंट ने आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story