अपनाघर सेवा समिति भुसावर ने भरतपुर आश्रम के लिए भेजी खाद्य सामग्री की दूसरी खेप
गणेश नगर अनाज मंडी से 27 क्विंटल गेहूं और सरसों का तेल लेकर वाहन रवाना, मंडी अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी।

भुसावर के गणेश नगर अनाज मंडी परिसर में अपनाघर सेवा समिति द्वारा भरतपुर आश्रम के लिए खाद्य सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंडी समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह, अध्यक्ष राजकुमार बंसल और अन्य सदस्य।
गिन्नीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन बझेरा, अपना घर आश्रम भरतपुर में निवासरत असहाय एवं बेसहारा प्रभुजनों की सेवा हेतु अपनाघर सेवा समिति भुसावर द्वारा सोमवार को एक और महत्वपूर्ण मानवीय पहल के तहत दूसरी खेप रवाना की गई।
गणेश नगर अनाज मंडी परिसर से आयोजित इस सेवा अभियान में दूसरी खेप के रूप में 54 कट्टा गेहूं (27 क्विंटल) तथा 3 पीपा सरसों तेल (45 किलोग्राम) आश्रम के लिए भेजे गए। इससे पूर्व पहली खेप में 65 कट्टा गेहूं एवं 1 कट्टा नमक भेजा जा चुका है। समिति द्वारा तीसरी खेप भी शीघ्र ही भेजे जाने की घोषणा की गई है।
अपनाघर सेवा समिति, भुसावर के संरक्षक सीमा लवली भारती ने बताया कि भरतपुर आश्रम में निवास कर रहे असहाय, बेसहारा एवं दीन-दुखियों की सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर सेवा है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा समय-समय पर जनसहयोग से खाद्य सामग्री भेजी जाती रही है और यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर सहभागिता निभानी चाहिए, क्योंकि सनातन परंपरा में “नर सेवा ही नारायण सेवा” मानी गई है।
इस अवसर पर खाद्य सामग्री से भरे वाहन को मंडी समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अपनाघर सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार बंसल, वित्त सचिव अरविंद बंसल, राजेंद्र मित्तल, सोम प्रकाश शर्मा, मनीराम धाकड़, अशोक सेवक, बृज लाल सैनी, शेर सिंह सैनी, सत्येंद्र गुप्ता, कृष्णा सिंघल, पिंटू गुप्ता, भारत सिंघल डंडेवाज, लोकेन्द्र जाट, राजेश गोयल, गोविन्द, दलवीर चौधरी, राकेश जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों एवं मंडी व्यापारियों ने इस अवसर पर आश्रम में निवासरत असहाय प्रभुजनों की श्रद्धानुसार सेवा करने का संकल्प भी लिया। उल्लेखनीय है कि यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ते हुए तीसरी खेप की तैयारी की ओर अग्रसर है, जो मानवीय सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
