भुसावर में 29 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव, भौमियाजी महाराज को लगेगा छप्पन भोग
भरतपुर के भुसावर में 29 नवंबर रविवार को अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। हिण्डौन सड़क मार्ग और नयावास स्थित श्री भौमियाजी मंदिर में महाराज को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को कढ़ी, बाजरा और गुड़ की प्रसादी वितरित की जाएगी।

भरतपुर के भुसावर में अन्नकूट महोत्सव के लिए बड़ी कड़ाही में प्रसादी तैयार करते श्रद्धालु दिख रहे हैं।
भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर में 29 नवंबर रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भौमियाजी महाराज को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अन्नकूट प्रसादी बनाने का काम भी आरंभ हो गया है।
आमतौर पर दीपावली (दीपोत्सव) का उत्सव पांच दिन तक मनाया जाता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार 2026 में भी दीपावली का उत्सव छह दिन तक नजर आया। इसी क्रम में भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित सीओ ऑफिस के पास एवं नयावास स्थित श्री भौमियाजी मंदिर प्रांगण में भौमिया जी भक्त मंडल के सहयोग से अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा।
महोत्सव के दौरान भौमियाजी महाराज को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं और आने-जाने वाले राहगीरों को कढ़ी, बाजरा और गुड़ की प्रसादी वितरित की जाएगी। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे और डीजे पर बजने वाले भजनों पर नृत्य करते हुए भौमियाजी महाराज के प्रति अपनी हाजिरी लगाएंगे।
इस अवसर पर श्रद्धालु भौमियाजी महाराज के दर्शन कर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा अन्नकूट प्रसादी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 29 नवंबर को होने वाला यह आयोजन भुसावर में धार्मिक आस्था और सामूहिक प्रसादी वितरण का अवसर बनेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
