भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर कस्बे के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास के तत्वाधान में होली के अवसर पर एक अनोखी रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला, पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गिले-शिकवे भूलकर अपनों के साथ होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा रंगों के इस पर्व को यादगार बना दिया।

ऑनलाइन आयोजित इस होली स्पेशल फोटो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को रंग और गुलाल से सराबोर चेहरे की फोटो भेजनी थी। प्राप्त तस्वीरों में से सबसे सुंदर और आकर्षक फोटो का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसके आधार पर प्रथम और द्वितीय विजेता घोषित किए गए।

किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन के संचालक एवं ऑनलाइन होली स्पेशल फोटो प्रतियोगिता के आयोजक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 42 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इनमें से प्रथम स्थान वर्षा सोनी तथा द्वितीय स्थान हार्दिक प्रिंस मित्तल ने प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को आगामी समय में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा। इस अनोखी पहल ने भुसावर में होली के उत्सव को नई पहचान देते हुए लोगों के बीच उत्साह, भाईचारा और उत्सव की भावना को और मजबूत किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story