भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में 1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। महिलाएं संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जीवन में आने वाली अनहोनी को टालने की कामना के साथ अहोई माता की पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान मां पार्वती (गौरी) के अहोई स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।

अहोई अष्टमी के अवसर पर महिलाएं चांदी की अहोई बनाकर श्रद्धा के साथ पूजा करेंगी। इसके साथ ही कपड़े पर गोबर से आठ कोष्ठक बनाकर बच्चों की आकृतियां तैयार की जाएंगी और अहोई अष्टमी की कथा सुनी जाएगी। महिलाएं रात में तारों की छांव में चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करेंगी। इसके बाद सास और परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अन्न-जल ग्रहण करेंगी।

इस दिन महिलाएं अहोई माता से अपनी संतान के जीवन में किसी भी प्रकार की अनहोनी को टालने और उसकी दीर्घायु की कामना करते हुए अर्जी लगाएंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार अहोई माता की पूजा संतान के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना के लिए की जाती है।

आचार्य एवं पंडित पुष्पेंद्र मिश्र जी और राघवेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 01 नवंबर 2026 को रविवार दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन यानी 02 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगा।

उन्होंने बताया कि अहोई अष्टमी की पूजा-अर्चना शाम के समय की जाती है। इसी दौरान तारों की छांव में चंद्र देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। ऐसे में वर्ष 2026 में अहोई अष्टमी का व्रत 01 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा।

मान्यता है कि निसंतान महिलाओं द्वारा अहोई अष्टमी का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही अहोई माता के आशीर्वाद से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धापूर्वक यह व्रत रखेंगी।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story