अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर भुसावर में समाज की बैठक आयोजित
भरतपुर में 22 फरवरी को होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए स्थानीय कार्यकारिणी ने रणनीति बनाई और युवाओं के पंजीकरण की अपील की।

भुसावर के सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि और उपस्थित पदाधिकारी।
बैठक का आयोजन एवं नेतृत्व
भुसावर - भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की ओर से भरतपुर में आयोजित होने वाले अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल एवं जिला महामंत्री मुकेश सिंघल के नेतृत्व में आज दोपहर सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का विवरण एवं शुभारंभ
- स्थानीय अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष अंशु मित्तल व युवा मंत्री विवेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की ओर से आगामी 22 फरवरी को भरतपुर में आयोजित होने वाले अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।
- बैठक का शुभारम्भ भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल, जिला महामंत्री मुकेश सिंघल एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
- स्थानीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय गुप्ता व मंत्री प्रमोद सिंघल ने अतिथियाें का दुपटटा पहनाकर स्वागत किया।
उद्देश्य एवं अपील
"हमारे समाज में बच्चों की बढती उम्र और वैवाहिक संबंधों में आने वाली परेशानियों के मददेनजर अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भरतपुर में किया जा रहा है एवं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई।"
उपस्थिति
बैठक में स्थानीय अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, जयंती संयोजक धर्मेन्द्र मित्तल, युवा संयोजक पंकज गर्ग, अनिल सिंघल, विजय अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, आदि मौजूद रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
