स्थानीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल समाज महिला समिति की ओर से सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में आयोजित दस दिवसीय निशुल्क नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार सायं समापन समारोह आयोजित कर प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

महिला समिति की मंत्री प्रीति गर्ग एवं उपाध्यक्ष नीतू गोयल ने बताया कि समिति की ओर से कोषाध्यक्ष सीमा गोयल और नीतू गर्ग के नेतृत्व में ग्रीष्मावकाश के दौरान 19 जून से 28 जून तक विवाहित महिलाओं के लिए निशुल्क नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन सत्र का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में नृत्य प्रशिक्षक माधवी सिंघल ने करीब एक दर्जन महिलाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य के विभिन्न स्टेप्स का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अग्रवाल महिला समिति ने प्रशिक्षक माधवी सिंघल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने भी उन्हें उपहार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम की लकी विनर बबीता सिंघल को समिति की ओर से उपहार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं में जागरूकता एवं सांस्कृतिक सहभागिता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर योजना गोयल, अल्पना मोदी, ज्योति सिंघल, बबीता, ममता गर्ग, सीमा गर्ग, सुनीता सिंघल, आशा सिंघल, रेनू, कविता सहित अनेक महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। महिला समिति के इस आयोजन ने सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक संरक्षण और महिला जागरूकता को नई दिशा प्रदान की।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story