डीग, 3 दिसंबर। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा आयोजित अधिवक्ता दिवस का आयोजन डीग में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं की संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं को संविधान का सजग प्रहरी बताया गया और समाज निर्माण में उनके योगदान को उजागर किया गया।

कार्यक्रम में मंच के भरतपुर संभाग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल ने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने कहा कि संविधान अधिवक्ताओं का स्वर्ग है और वे आज भी इसे संरक्षित रखने में अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं।

जिला लोक अभियोजक राकेश खंडेलवाल ने अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे कानून के विशेषज्ञ और आमजन के न्याय के सशक्त संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता न केवल कानून का व्याख्याता है बल्कि वह आमजन के न्याय की लड़ाई में भी उनकी सहायता करता है और समाज के अंतिम पायदान तक उनके अधिकारों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुक्कन ने कहा कि न्याय की कल्पना अधिवक्ताओं के बिना असंभव है। उन्होंने अधिवक्ताओं के समाज में महत्वपूर्ण स्थान और उनके जीवन के बलिदान की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, पूर्व महासचिव सत्यपाल सिंह सोगरवाल, कोषाध्यक्ष सागर अंशोलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज बंसल, गोकुल चंद्र शर्मा और नौरंग सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। आयोजन ने अधिवक्ताओं के योगदान और उनके समाजिक महत्व को नई गहराई दी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे न्याय व्यवस्था के स्तंभ हैं।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story