भुसावर। बाणगंगा नदी के पेटे में चल रहे अवैध दोहन की खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मनोज भारद्वाज माइन्स विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही प्रशासनिक कार्रवाई का संकेत क्षेत्र में पहुंचा, खनन माफिया पहले ही अपने ठिकाने छोड़कर फरार हो गए।

टीम जब नदी किनारे पहुंची तो वहां अवैध खनन के स्पष्ट सबूत मिले। मौके पर लगे जाल, रेती खींचने के निशान और नदी के भीतर जाने वाले कच्चे रास्ते खुलासा कर रहे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से लगातार अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। वर्षों से चल रही इस गतिविधि ने न सिर्फ नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि राजस्व की भी भारी हानि होती रही है।

नायब तहसीलदार मनोज भारद्वाज ने बताया कि मौके पर खनन तो स्पष्ट रूप से हुआ पाया गया, लेकिन टीम पहुंचने से पहले कोई भी आरोपी नहीं मिला। उन्होंने माइन्स विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार हलेना के मनोज भारद्वाज, खनन विभाग के मनमोहन मीना, गिरदावर वेद प्रकाश, पटवारी खेमचंद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का यह त्वरित निरीक्षण अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story