डीग के अभिनव शर्मा ने प्रांतीय गो विज्ञान परीक्षा में हासिल किया तृतीय स्थान, मिला 8 हजार का पुरस्कार
आरएसएस द्वारा आयोजित गो विज्ञान परीक्षा 2025 में डीग के अभिनव शर्मा को जयपुर में 8 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जयपुर के अंबाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस पदाधिकारियों से सम्मान पत्र और चेक प्राप्त करते अभिनव शर्मा। (बाएं से दाएं) विद्यालय प्रतिनिधि, आयोजक समिति सदस्य, प्रांत गोसेवा संयोजक अशोक गुप्ता, छात्र अभिनव शर्मा और डीग जिला गोसेवा संयोजक राजकिशोर शर्मा।
डीग के बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर के कक्षा आठवीं के छात्र अभिनव शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित प्रांतीय गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा का परिणाम 4 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया था। अभिनव की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
जयपुर के अंबाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अभिनव शर्मा को आयोजक समिति की ओर से आठ हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और काष्ठ से निर्मित गौमाता का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
छात्र की उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा ने अभिनव शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और ज्ञान के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, गौमाता के महत्व और सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का विकास करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार ने अभिनव शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उसकी सफलता ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में प्रांत के गौसेवा संयोजक अशोक गुप्ता और डीग जिले के गौसेवा संयोजक राजकिशोर शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रांतीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अभिनव शर्मा की उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
