भुसावर, खेड़ली मोड़: बंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेड़ली मोड़ थाना परिसर में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईजी रेंज भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर भुसावर सर्किल के सीओ वीरेंद्र शर्मा के निकट सुपरविज़न में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाधिकारी राजेश कुमार कसाना ने की। शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज का राजकीय सम्मानपूर्वक झंडारोहण किया गया, जिसके बाद उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों ने ‘बंदे मातरम’ का गायन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में थाने के सीआई राजेश कुमार कसाना, एएसआई साहब सिंह और महेश कुमार ने ‘बंदे मातरम’ के ऐतिहासिक महत्व, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही, थाने के एएसआई सुरेश चंद, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार, भूपेंद्र सिंह और गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों को थाने के विभिन्न विभागों जैसे मालखाना, बंदी गृह, कंप्यूटर रूम एवं थानाधिकारी कक्ष का अवलोकन कराया। उन्होंने थाने में होने वाली पुलिस कार्य प्रणाली, रिपोर्टिंग, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और कानून के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में शामिल कांस्टेबल शिव सिंह, भूपेंद्र सिंह, बृजराज, अमित, योगेश कुमार, बबलू सैनी, राजकुमार, गोपाल गुर्जर, सुमन कुमारी, हेमराज सिंह के साथ सीएलजी सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेंद्र मीणा, वीरेंद्र सिंह नाथू का नगला, भागचंद मीणा सहित आसपास के गांवों के नागरिक भी उपस्थित रहे। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत की, बल्कि उन्हें पुलिस कार्य प्रणाली और कानून की बारीकियों से भी परिचित कराया।

समापन में अधिकारियों ने इस तरह के कार्यक्रमों की निरंतरता और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और कानून के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story