डीग, 29 दिसंबर। राजस्थान के डीग में पंचायत सहायक एवं विद्यालय सहायक संघ ने प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिनसिनी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारी महासंघ के संरक्षक लक्ष्मी नारायण कोरेर और सह संयोजक मुन्नालाल मुख्यअथिति के रूप में उपस्थित रहे।

ज्ञापन जिला कलेक्टर डीग के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया। इसमें स्पष्ट रूप से निवेदन किया गया कि सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व बजट में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का आश्वासन दिया गया था और इसके लिए दो वर्षीय छूट भी निर्धारित की गई थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। संविदा कर्मियों ने सरकार से अनुरोध किया कि यदि नियमितीकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें जयपुर में पुनः आंदोलन के लिए संगठित होना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में मनवीर ब्लॉक अध्यक्ष कुम्हेर, चेतन कटरा ब्लॉक अध्यक्ष कामा, पवन ऊसरानी जिला उपाध्यक्ष, अरविंद, नटवर, राजवीर, रवि खड़ेवाल, गिरवर, जसमत, परसोत्तम, राहुल फौजदार सहित अनेकों पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों ने भाग लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने संविदा कर्मियों की समस्या की गंभीरता को रेखांकित करते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।

इस कदम से स्पष्ट होता है कि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मुद्दा अब सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि राज्य स्तरीय संघर्ष का विषय बन गया है। डीग में हुए इस ज्ञापन कार्यक्रम ने संविदा कर्मचारियों के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story