बयाना। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को बयाना उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही अस्पताल परिसर रक्तदाताओं से गुलजार रहा और सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अद्भुत संदेश दिया।

शिविर का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म सिंह चौधरी और बयाना पुलिस कोतवाली प्रभारी सीआई रामगिलास सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। इसके साथ ही, शिविर में भरतपुर जिला भाजपा महामंत्री भगवान दास शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने भी रक्तदान में भाग लिया। कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने 47वीं बार रक्तदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि नगरपालिका के आवास विकास प्रभारी फरजाद चड्डा ने आठवीं बार रक्तदान किया।

रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रमाण पत्र और नाश्ता प्रदान किया गया। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सेवा भाव का परिचय दिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

शिविर में सायं 5:30 बजे तक कुल 251 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एसडीएम दीपक मित्तल, एएसपी हरिराम कुमावत, डिप्टी एसपी देवेंद्र सिंह, कोतवाली सीआई रामगिलास गुर्जर, सदर सीआई शैलेन्द्र सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति चेयरमैन गिरजेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुढवार, प्रधान मुकेश कोली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमन धाकड़, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा, जगमोहन खटाना, राजेन्द्र दमदमा, बीसीएमओ डॉ धर्मेंद्र चौधरी, पीएमओ डॉ जोगेंद्र सिंह, नपा ईओ अनिता कुशवाह सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस शिविर ने न केवल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन को विशेष रूप से सेवा भाव के माध्यम से यादगार बनाया, बल्कि मानवता और समाज सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story