डीग, 9 नवम्बर (पूरन प्रकाश बंसल) —

ब्रजभूमि की पवित्र धरा पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब डीग जिले के वहज गांव के समीप स्थित इच्छा पूर्ण हनुमान मंदिर में भव्य अंकूट प्रसादी और रासलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई सुविधाओं का फीता काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोनी ने विधायक डॉ. सिंह का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पर ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर निर्मित शौचालय एवं अन्य सुविधाओं को श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया गया।

विधायक डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकमास के दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालु 84 कोस की परिक्रमा के लिए ब्रज क्षेत्र में आते हैं। उनकी सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इन सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।

शुभारंभ के पश्चात विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने अन्नकूट प्रसादी और भंडारे में सहभागिता निभाई, जहां भक्तों की भीड़ ने भक्ति और आनंद से ओतप्रोत माहौल बना दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता खेमचंद कोली, राजेंद्र खंडेलवाल, जगदीश टकसालिया, पवन खंडेलवाल, तुषार कौशिक, दाऊ दयाल नसवारिया, गिरीश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन रासलीला के मनमोहक मंचन के साथ हुआ, जिसने समूचे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story