ब्यावर: भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक पर निकला भव्य जुलूस
ब्यावर: भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक पर निकला भव्य जुलूस

ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। जैन धर्म के 24वें व अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पुनीत अवसर पर मंगलवार को ब्यावर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। श्री सकल जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित इस पावन पर्व पर पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से एक भव्य और विशाल जुलूस निकाला गया, जिसने समूचे नगर को धर्ममय कर दिया।
इस ऐतिहासिक जुलूस का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर स्वामी के आदर्शों और उनके संपूर्ण जीवन चरित्र पर केंद्रित विविध सजीव झांकियां रहीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। जुलूस में समाज के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को द्विगुणित कर दिया। महोत्सव के सफल आयोजन में शांतिलाल शाह, महोत्सव संयोजक विमल शाह, रिखब चंद खटोङ, बलवंत रांका, धनराज रांका, उतमचंद भंङारी, पारसमल जैन पंच, मुकेश कांकरिया, राकेश भंङारी, महावीर बाफना, गौतम संचेती, विनय कावङिया, ललित जैन, संदीप जैन, दिलीप नाहटा, आशीषपाल पदावत, दिलीप बाफना, डॉ. केसी चौधरी, रूपेश कोठारी, प्रदीप कुमार बोहरा, डीके जैन, राजू सेठिया, पीयूष रांका, अशोक रांका, अशोक पाङलेचा, दुलीचंद मकाणा, अंश बोहरा, प्रवीण बङौला, प्रिंस ओस्तवाल, महेन्द्र बोहरा, शरद कटारिया, प्रवीण जैन, पवन जैन, तुलसीराम बोथरा, नीलेश बुरङ, अभिषेक रूणीवाल एवं धनेन्द्र डोसी सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जुलूस के दौरान "जीओ और जीने दो" के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन था, बल्कि समाज में एकता, शांति और अहिंसा के शाश्वत संदेश को प्रसारित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना। जन-जन की आस्था का प्रतीक यह महोत्सव ब्यावर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में अंकित हो गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
