भुसावर: छौंकरवाडा कलां बालिका विद्यालय में भामाशाह ने भेंट किया वाटर कूलर
भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा 42 हजार की लागत से आरओ युक्त वाटर कूलर लगवाया गया, जिससे छात्राओं और स्टाफ की पेयजल समस्या का समाधान हुआ।

भुसावर के छौंकरवाडा कलां में आरओ वाटर कूलर लोकार्पण के दौरान उपस्थित ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद गोयल, संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ।
भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा एक आरओ सहित वाटर कूलर दान में देकर लगवाया गया है। विद्यालय में शुद्ध पेयजल की किल्लत को देखते हुए ट्रस्ट ने यह सराहनीय कदम उठाया, जिससे अब छात्राओं और स्टाफ को पीने के साफ पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
गांधीधाम निवासी भामाशाह का मातृभूमि के प्रति समर्पण
ट्रस्ट प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव छोंकरवाड़ा कलां के मूल निवासी और वर्तमान में गांधीधाम कच्छ (गुजरात) में रह रहे भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट "ऋषि किरण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड" द्वारा यह आरओ सहित वाटर कूलर विद्यालय परिवार के लिए दान में दिया गया है। विद्यालय परिवार की मांग पर भामाशाह रमेश चन्द गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा करीब 42 हजार रुपए की लागत से यह आरओ सहित वाटर कूलर खरीद कर दान में दिया गया।
पेयजल समस्या से मिली निजात
बालिका विद्यालय की संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा ने बताया कि "विद्यालय में छात्राओं सहित स्टाफ के लिए पीने के पानी की समस्या काफी समय से चल रही थी। विद्यालय में शुद्ध पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण छात्राएं सहित विद्यालय परिवार काफी परेशान था।" इसी परेशानी को देखते हुए संस्था प्रधान द्वारा भामाशाह के ट्रस्ट से एक आरओ सहित वाटर कूलर दिलाने की मांग की गई थी, जिसे ट्रस्ट ने सहर्ष स्वीकार कर पूर्ण किया।
लोकार्पण के अवसर पर गणमान्य जन रहे उपस्थित
इस अवसर पर ट्रस्ट प्रवक्ता सुभाष बंसल, समाजसेवी सतेन्द्र चौधरी और एसएमसी अध्यक्ष अनंतराम हंसावत मौजूद रहे। इनके साथ ही शिक्षिका सोनम जैन, अनुरेश शर्मा, उर्मिला मीणा, निधि शर्मा, संजीता देवी, शिखा शर्मा, सचिन सिंह, मिथलेश कुमारी, फूलसिंह, वीरेन्द्र और विजय कुमार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा ने विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भामाशाह और उनके ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
