भुसावर। भुसावर उपखंड मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण अंचलों में चल रही निजी विद्यालयों की बाल वाहिनियां खतरनाक स्थिति में हैं। इन वाहिनियों के खराब हालात और अपर्याप्त सुरक्षा उपाय बच्चों के लिए किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों की शिकायतों के अनुसार, कई बाल वाहिनियां खटारा स्थिति में हैं, जिनके शीशे टूटे हुए हैं, वाहन के ढांचे में खटखट की आवाज आती है, पहियों के बोल्ट ढीले हैं और इंजन से लगातार काली धुआं निकलता है।

इन बाल वाहिनियों को चलाने वाले ड्राइवरों के पास वैध लाइसेंस नहीं है और परिवहन विभाग द्वारा नियमित जांच भी नहीं कराई जा रही। वहीं, स्कूल प्रबंधन गाड़ियों की फिटनेस कराए बिना ही बच्चों को वाहन में भरकर रोज़ाना स्कूल ले जाते हैं। कई बार ऐसी बाल वाहिनियां सड़क हादसे का शिकार भी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण नियमित निरीक्षण नहीं किया जा पा रहा है। बावजूद इसके अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि जल्द ही निजी बाल वाहिनियों के परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य कानूनी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फिलहाल, शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बाल वाहिनियां बिना नियमों का पालन किए रोज़ाना सड़कों पर दौड़ रही हैं, जो बच्चों और आम जनता दोनों के लिए खतरे की वजह बन रही हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story