ब्यावर में अग्रवाल समाज के आराध्य देव अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 12 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर परिषद मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई।

समाज अध्यक्ष अमित बंसल ने बताया कि फतेहपुरिया बगीची में आयोजित रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। एकत्रित रक्त राजकीय अमृतकौर अस्पताल के रक्तकोष में भेंट किया गया। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशंसा पत्र और उपहार प्रदान किए गए।

जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि दोपहर में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का भी शुभारंभ हुआ। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अजय गोयल, भरत अग्रवाल, कमल सर्राफ, जिनेन्द्र सिंहल, विशाल मित्तल जयंती सह संयोजक, मंत्री निखिल जिंदल, उपाध्यक्ष श्रवण बंसल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग, पूर्व अध्यक्ष नितेश गोयल, निर्मल बंसल, मुकेश अरङका, नरेश मित्तल, ङॉ. राधेश्याम ङाणी, पार्षद गोविंद अग्रवाल, महेंद्र सलेमाबादी, सतीश गर्ग, टीकमचंद गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रेम जिंदल, सुशील गर्ग, निशांत सिंहल, भरत मंगल, मोहित गर्ग व सुशील जिंदल समेत अग्र बंधु मौजूद थे।

ध्वजारोहण, पूजा-अर्चना, रक्तदान शिविर और नानी बाई रो मायरो कथा के शुभारंभ के साथ ब्यावर में 12 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की गतिविधियों का आगाज हुआ।

Next Story