अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारी भंवर लाल जनागल ने राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1975 की धारा 3 बउनवान राजस्थान सरकार जरिए थानाधिकारी पुलिस थाना छबड़ा बनाम जफर मोहम्मद पुत्र उस्मान खां जाति मुसलमान निवासी जौहरीपुरा थाना छबड़ा जिला बारां के मामले में कड़ा आदेश पारित किया है। पुलिस थाना छबड़ा में वर्ष 2006 से वर्ष 2025 तक दर्ज गंभीर आपराधिक इतिहास को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

प्रकरण में प्रस्तुत रिकॉर्ड के अनुसार जफर मोहम्मद के विरुद्ध कुल 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें धारा 13 आरपीजीओ (07), 4/25 आर्म्स एक्ट (03), 8/21 एनडीपीएस एक्ट (02) एवं भादस (01) के तहत मामले शामिल हैं। इनमें से कुल 10 प्रकरणों में वह न्यायालय से सजायाब हो चुका है। मामले में उभयपक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने निर्णय पारित किया।

इस प्रकरण में राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी हरिओम मीणा ने पैरवी की। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भंवर लाल जनागल द्वारा पारित आदेश के अनुसार गैरसायल जफर मोहम्मद पुत्र उस्मान खां को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से पुलिस थाना कोतवाली झालावाड़ जिला झालावाड़ (राज.) क्षेत्र में 15 दिन के लिए जिला बदर किया गया है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story