कात्यायनी महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण का शुभारंभ कोटा रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि अंजना गोयल, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की पूर्व अध्यक्ष, कात्यायनी महिला उत्थान समिति की विभाग मंत्री अरुणा शर्मा तथा दक्ष प्रशिक्षक नेहल राठौर उपस्थित रहे।

समिति सदस्य मनीषा गोयल और मनुजा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशलों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें दैनिक जीवन में उपयोगी सरल और प्रभावी उपायों पर विशेष बल दिया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में 50 महिलाएं और किशोरियां भाग ले रही हैं। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में समिति सदस्य श्वेता जैन, मधु गौतम, अस्मिता टोंगिया, नीलू गोयल, मंजू गोयल और चेतना मित्तल की उपस्थिति रही।

यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है, जो समाज में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती देता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story