✕
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की टीम ने केशव महाविद्यालय अटरू का किया निरीक्षण
By Rajendra Sharma, BaranPublished on
विवि की टीम ने छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए पंपलेट बांटे और जनवरी सत्र में 27 फरवरी तक प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

x
बारां के केशव महाविद्यालय अटरू में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की टीम विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी और पंपलेट वितरित करती हुई।
निरीक्षण दल एवं गतिविधियाँ
- टीम के सदस्यों में डॉ दिलीप कुमार शर्मा, डॉ हेमराज मेहता, अनिल जी ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए।
प्रवेश प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियाँ
मुख्य समन्वयक डॉ. सीमा राणावत व समन्वयक धर्मराज नायक ने बताया कि:
"जनवरी सत्र के प्रवेश चालू हैं। जिनकी अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है।"
संचालित पाठ्यक्रम एवं आवेदन की जानकारी
- विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 20 विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
- विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, योग विज्ञान) व स्नातक कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
- प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना आवेदन भर सकते हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
