बारां: विष्णु दत्त नंदवाना की स्मृति में शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित
स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन में पूर्व जिला अध्यक्ष के योगदान को याद किया गया, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

बारां के स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन में गुरुवार को पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त नंदवाना 'काका जी' की स्मृति में आयोजित शोक सभा में पुष्पांजलि अर्पित करते शिक्षक और गणमान्य नागरिक।
बारां। स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन के सभागार में गुरुवार को विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त नंदवाना ‘काका जी’ के पावन स्मरण में भावपूर्ण शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा पुष्पांजलि अर्पित कर सादर श्रद्धांजलि दी।
सेवा और समर्पण का आदर्श उदाहरण
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर ने बताया कि वक्ता के रूप में गजानंद नागर पूर्व जिला अध्यक्ष ने काका जी के मार्गदर्शन एवं संगठन में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि "उनका जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों का आदर्श उदाहरण था।"
प्रेरक संस्मरण और दूरदर्शी नेतृत्व
श्रद्धांजलि सभा के दौरान विद्यालय समिति अध्यक्ष हितेश बत्रा तथा कन्हैया लाल मेहता पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने उन्हें सरल, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनके साथ बिताए प्रेरक संस्मरण साझा किए।
सच्ची श्रद्धांजलि का संकल्प
जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "काका जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
