जय श्रीपरशुराम के उद्घोष के साथ विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 जुलाई 2026, शनिवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित श्री परशुराम ज्ञानपीठ में राजस्थान के IAS व RAS में चयनित समाज के समस्त अधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बारां सहित कोटा संभाग के पदाधिकारियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम प्रधान एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ IAS एवं RAS अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी मनोज शर्मा, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं लेखक उपेंद्र अनमोल तथा कई अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित लगभग 100 अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा "चच्चु भैया" के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, मुख्य संगठन प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव तथा कोटा शहर अध्यक्ष शिव शर्मा ने भाग लिया। इसके अलावा राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, राजस्थान के पूर्व DGP ओमेंद्र भारद्वाज, हरिप्रसाद शर्मा IPS सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 500 प्रमुख पदाधिकारी समारोह में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, पूर्व DGP ओमेंद्र भारद्वाज, हरिप्रसाद शर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने राजस्थान के नव-चयनित RAS एवं IAS अधिकारियों का सम्मान किया। वरिष्ठ IAS एवं RAS अधिकारियों ने भावी अभ्यर्थियों को सफलता का मार्गदर्शन देते हुए प्रेरक संवाद किया तथा प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा और करियर मार्गदर्शन प्रदान किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा "चच्चू भैया" के जुझारूपन की सराहना करते हुए उनके प्रभार वाले क्षेत्रों की सक्रियता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया। राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के युवा इन अधिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं चयनित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story