विप्र फाउंडेशन बारां द्वारा सत्र 2026-28 के नवीन पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के प्रबुद्धजन, समाजसेवी और विप्र बंधुओं की बड़ी उपस्थिति के बीच संगठन के नए नेतृत्व की घोषणा की गई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज सेवा के संकल्प का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन जोन ई-1 के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री अरिसूदन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम प्रधान, परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के पूर्व संयोजक जयेश गालव, देवेन्द्र शर्मा जस्सु, नीरज नयन शर्मा और जिला प्रभारी श्याम गौतम मंचासीन रहे।

समारोह के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने सत्र 2026-28 के लिए विप्र फाउंडेशन बारां जिला अध्यक्ष पद पर कपिल देव शर्मा के नाम की घोषणा की। घोषणा होते ही उपस्थित विप्र बंधुओं ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

इसी क्रम में महिला जिला अध्यक्ष के रूप में राधा शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष के रूप में प्रमोद शर्मा झाला, वैदिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में पंडित राजेंद्र शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में योगेंद्र शर्मा, बारां शहर अध्यक्ष के रूप में चेतन गौतम कुंजेंड तथा बारां देहात अध्यक्ष के रूप में बिरजु शर्मा फतेहपुर के नामों की घोषणा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज बंधुओं ने स्वागत और अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ब्राह्मण समाज का एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो समाज सेवा और समाज उत्थान के विभिन्न प्रकल्पों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं की उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जयपुर में परशुराम भवन का निर्माण किया गया है, जहां सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारी युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा सभी के सहयोग से समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कुश कुमार मिश्रा, मंच संचालक एवं व्याख्याता सुनील शर्मा, शिक्षाविद कैलाश शर्मा, युवा संभागीय अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा हरीश शर्मा, परशुराम सेना के मनोज शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ऋषि बल्लभ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, गोविन्द शर्मा और महेन्द्र शर्मा को समाज हित में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आशीष शर्मा तुमडा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, ललित शर्मा, दुष्यंत शर्मा, तेजेश शर्मा, दीपक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सीबी शर्मा और कुलदीप शर्मा कालखेडी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story