बारां। अखिल भारतीय विमुक्त घुमन्तु जनजाति महासंघ की राजस्थान राज्य इकाई को नया विस्तार और मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार भांड ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडो राजीव कुमार की सहमति के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष सुरेशचन्द्र भाण्ड द्वारा आधिकारिक रूप से इन नामों की घोषणा की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य विमुक्त घुमन्तु जनजातियों के हितों की रक्षा करना और संगठन के आधार को व्यापक बनाना है।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचन्द्र भाण्ड ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने जिलों का कार्यभार सौंप दिया है। जारी की गई सूची के अनुसार, बारां जिले की कमान उम्मेदसिंह बंजारा को सौंपी गई है, जबकि कोटा से गिर्राज भाण्ड और झालावाड़ से लक्ष्मणलाल कंजर को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में बूंदी से गिर्राज कालबेलिया, सवाई माधोपुर से हेमराज तिलोर, चित्तौड़गढ़ से पूजा नट, जयपुर से रमेश नायक, अजमेर से रामरतन नायक और सीकर से बनवारीलाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में अलवर से मोहन रायका, भरतपुर से दिलीप देवासी, दौसा से रघुवीर रेबारी, झुंझुनू से जितेन्द्र, करौली से जगवीर रेबारी तथा डिग जनपद से राजेन्द्र रायका के नामों पर मुहर लगाई गई है।

इन नियुक्तियों के माध्यम से महासंघ ने राज्य स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने का स्पष्ट संकेत दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पूर्ण निष्ठा के साथ समाज के कल्याण हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर समस्त नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डो राजीव कुमार और प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचन्द भाण्ड का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे संगठन की मजबूती और विमुक्त घुमन्तु समाज के उत्थान के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। यह कदम राजस्थान में वंचित समाज की आवाज को प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर मुखर करने की दिशा में अत्यंत निर्णायक माना जा रहा है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story