छात्र संसद से निखरता है नेतृत्व, आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा में छात्र सांसदों ने ली शपथ
आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा में छात्र सांसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली और मानेंग पटेल ने नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

तस्वीर में छबड़ा के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।
बारां/छबड़ा। विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा में छात्र सांसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की बाल भारती, किशोर भारती एवं छात्र सांसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृतलाल मीणा एवं कार्यक्रम प्रभारी ऋषभ चन्द्र नागर ने बताया कि छात्र सांसद के गठन के लिए निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। मतदान के बाद किशोर भारती अध्यक्ष पद पर भैया विनीत नागर तथा बाल भारती अध्यक्ष पद पर भैया पुनीत शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।
समारोह में विद्या भारती कोटा जिला के अध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रांत सचिव मानेंग पटेल ने छात्र सांसद के पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र सांसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें चरित्रवान, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं संस्कारित बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार भार्गव ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, आचार्य बंधु-भगिनी एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्या भारती की जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा सहित विद्यालय परिवार के आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र रावल ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
