बारां/छबड़ा। विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय सत्रारंभ संकुल प्रमुख बैठक का शुभारंभ शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर, छबड़ा के सभागार में हुआ। बैठक में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान की समीक्षा की गई।

उद्घाटन सत्र में विद्यालय की बाल योग वाहिनी के विद्यार्थियों ने मनमोहक एवं अनुशासित योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया। योग प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और आत्मानुशासन का संदेश दिया गया।



कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविंद कुमार का प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत प्रतीक है।

गोविंद कुमार ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक अवसर को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाते हुए विद्यार्थियों एवं पूर्व छात्रों में राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रभावी प्रयास किया जाए।

बैठक में पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान की भी समीक्षा की गई। अधिकाधिक पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़ने तथा उनके अनुभव एवं सामर्थ्य का राष्ट्रहित में उपयोग करने की दिशा में आवश्यक चर्चा की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृतलाल मीणा एवं प्रांत सचिव मानेंग पटेल ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में संकुल प्रमुखों द्वारा आगामी सत्र की शैक्षिक, संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चिंतन-मंथन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रांत निरीक्षक नवीन कुमार झा, जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा 41 संकुलों के प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story