बारां - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी पूर्व छात्र संपर्क एवं पंजीयन अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से चित्तौड़ प्रांत की वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने अभियान को संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए सभी जिलों एवं विद्यालयों से 15 अगस्त तक अधिकतम पूर्व छात्रों का पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्या भारती के पूर्व छात्र समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके साथ सतत संपर्क एवं समन्वय राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में आशीष जाजू पूर्व छात्र प्रांत संयोजक, प्रांत सचिव मानेंग पटेल एवं भूपेंद्र उबना ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सभी जिला सचिव, पूर्व छात्र संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान की समीक्षा की गई तथा तकनीकी माध्यमों से पूर्व छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन करने की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान में लगभग 11 लाख पूर्व छात्र विद्या भारती के राष्ट्रीय पूर्व छात्र पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ रही है और विद्या भारती का यह पूर्व छात्र परिवार विश्व के सबसे बड़े संगठित पूर्व छात्र समूहों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story