बारां: विहिप और बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बारां में कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद, अवैध अतिक्रमण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

बारां में शुक्रवार को कार्यवाहक जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते विहिप जिला अध्यक्ष हेमराज मालव, बजरंग दल संयोजक रवि गुर्जर और अन्य कार्यकर्ता।
राजेंद्र शर्मा
बारां। देश में निरंतर बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की।
सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने हालिया घटनाक्रमों का हवाला देते हुए बताया कि नासिक में टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के समीप उजागर हुए प्रकरणों से यह स्पष्ट हो गया है कि लव जिहाद का घातक जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक अपनी पैठ बना चुका है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के जिहादी छंगुर उर्फ जमालुद्दीन और उसकी महिला सहयोगी नसरीन द्वारा हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण कराने के कृत्यों का उल्लेख किया गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली लाल किले के बम ब्लास्ट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मुस्लिम डॉक्टरों और महिला डॉक्टर शाहीन की संलिप्तता को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया गया। कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की कि देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं।
ज्ञापन में समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की निरंतर सामने आ रही घटनाओं की भी निंदा की गई, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक शोषण के कारण हो रहे पलायन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बजरंग दल ने मांग की है कि ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों को चिह्नित कर उन पर नकेल कसी जाए, सरकारी भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं, लव जिहाद व धर्मांतरण रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए और जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।
इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष हेमराज मालव, जिला उपाध्यक्ष जगदीश नागर, महावीर सुमन, जिला सहमंत्री सीताराम सुमन, सत्यनारायण नागर, बजरंग दल जिला सयोजक रवि गुर्जर, जिला सहसयोजक वैभव नागर, जिला धर्माचार्य प्रमुख गौरव, जिला सेवा प्रमुख बालमुकुंद गुर्जर, विहिप नगर अध्यक्ष मितेश कोहली, विहिप नगर मंत्री प्रदीप शर्मा, विहिप नगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बजरंग दल नगर सयोजक सन्नी सोनी, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख रामलखन यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोहन लाल सुमन, प्रखंड मन्त्री दिनेश शर्मा, प्रखंड सयोजक अरुण कांत मीणा, गौरव शर्मा, पराग वारा, लक्ष्य शर्मा, सुरेन्द्र, विनोद, रोहित सोनी, सौरभ शर्मा और योगेश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से शांति और सद्भाव बनाए रखने हेतु इन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की अपील की है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
